BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, ज्वैलरी से भरा बैग लेकर फरार हुए अपराधी

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
पूजा करने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: डुमरी और तोपचांची के बॉर्डर के पास रविवार अहले सुबह हथियार से लैस 6 बदमाशों ने बस में बैठे एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. बस कोलकाता से नवादा (बिहार) जा रही थी और इसी दौरान यह घटना हुई.

बस में मृतक के साथ नवादा निवासी उसका एक दोस्त भी था. घटना के बाद बदमाश व्यवसायी के ज्वैलरी और कपड़ों से भरा बैग को लेकर बस से उतर पैदल ही भाग निकले. बैग में कितने की ज्वैलरी थी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान अभय कुमार (32) के रूप में की गई. अभय की नवादा में गहनों की दुकान है. उसके साथ कोलकाता से लौट रहे दोस्त मनीष ने बताया कि वो कपड़े का व्यवसाय करता है. सुबह दोनों ही सो रहे थे. मनीष के अनुसार, अचानक उनकी नींद खुली तो देखा, बस रुकी हुई थी. कुछ नकाब पहने लोग उनके पास खड़े थे. जबकि दो बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी की कनपटी पर रिवॉल्वर लगा रखा था.

मनीष के अनुसार, बदमाश अभय के पास मौजूद बैग को छिन रहे थे. पर अभय इसका विरोध कर रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने अभय के सीने में गोली मार दी और ज्वैलरी व कपड़ों से भरे बैग को लेकर भाग निकले.

इसके बाद बस ड्राइवर ने अभय और मनीष को भूजाडीह के मीना जनरल अस्पताल में उतारा और बाकी यात्रियों को लेकर आगे चला गया. मनीष के अनुसार, उसे यह भी पता नहीं है कि बदमाश बस में पहले से बैठे थे या फिर वो बीच रास्ते में बस पर चढ़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलवामा अटैक: भारत ने 12 दिनों में ऐसे लिया था अपने 40 जवानों की शहादत का बदला

Next Post

B.Ed की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 मई को, पढ़े डिटेल्स

Next Post
Combined Exam और काउंसलिंग के बाद ही होगा B.Ed  कॉलेजों में छात्रों का नामाकंन

B.Ed की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 मई को, पढ़े डिटेल्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d