BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुदाई में मिली तीन हजार साल पुरानी ‘स्वर्ण नगरी’

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
खुदाई में मिली तीन हजार साल पुरानी ‘स्वर्ण नगरी’
Share on FacebookShare on Twitter

मिस्र में पुरातत्वविदों ने गुरुवार को ऐलान किया कि उन्होंने दक्षिणी राज्य लग्जर में करीब 3000 साल पुराने एक स्वर्ण नगरी को खोज निकाला है. पुरातत्वविदों के अनुसार इस शहर का नाम एटन है जिसे एमेनोटेप iii ने बसाया था. कहा यह भी जा रहा है कि यह तूतनखामेन के मकबरे के बाद सबसे बड़ी खोज है.
एटन शहर की खोज के दौरान पुरातत्वविदों को कई ऐसी चीजें मिली जो शहर के काफी समृद्ध होने को दावा करती है. पुरातत्वविदों को खोज में भोजन को रखने के लिए ओवन, मिट्टी के सुंदर बर्तन, बेकरी और एक काफी बड़ा रसोईघर मिला. इसके अलावा विशेषज्ञों को घर की सुरक्षा करने की दृष्टि से बनाया गया एक दीवार भी मिला जिसके ऊपर कंटीली तारें बिछी हुई थी.
साथ ही खोज में अंगूठियां, रंगीन बर्तन, ताबीज और एमेनटॉप iii की मोहर लगी मिट्टी की ईंटें भी मिली हैं.
इसके अलावा शहर को खोजने वाली टीम को कई औद्योगिक उपकरण भी मिले जिसमें कताई और बुनाई करने वाले औजार भी शामिल हैं. साथ ही शहर के दूसरे हिस्से में एक व्यक्ति के अवशेष मिले जिसकी बाहें फैली हुई थी और उसके घुटनों के चारों और रस्सी बंधी हुई थी. इसके अलावा एक बड़ा कब्रिस्तान भी शहर के दूसरे हिस्से में मिला है.
इस सोने के शहर को खोजने के लिए बनी कमिटी की सदस्य और जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की प्रोफेसर बेट्सी ब्रायन ने इस महत्वपूर्ण खोज पर कहा कि तूतनखामेन के मकबरे के बाद यह दूसरी सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज है. साथ ही बेट्सी ने कहा कि खोज के दौरान हमें प्राचीन मिस्र के नागरिकों के जीवन की एक दुर्लभ झलक देखने को मिली जो काफी समृद्ध और धनी थी.
पुरातत्वविदों की कमिटी ने पिछले साल सितंबर में इस शहर की खोज शुरू की थी. लग्जर के पास रामसेस iii और एमेनटॉप iii के मंदिरों के बीच में इस खोज की गई. कुछ ही हफ्तों में कमिटी को सभी जगहों पर मिट्टी की ईंटों से बनी आकृतियां मिलने लगीं थी. जबकि इस खोज का असली मकसद तूतनखामेन के शवगृह को खोजना था.
इस पुराने शहर की खोज के बाद मिस्त्र सरकार की उम्मीदें बढ़ गई है. मिस्र की सरकार को उम्मीद है कि इस स्वर्ण नगरी की खोज के बाद देश के महत्वपूर्ण पर्यटन उद्योग को बल मिलेगा. जो हाल के वर्षों में कोरोनोवायरस महामारी, आतंकवादी हमलों और राजनीतिक अस्थिरता से प्रभावित हो गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी संग तस्वीर में दिखे मुस्लिम युवक का ओवैसी पर वार

Next Post

मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हेमन्त सोरेन ने आज से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान की संभाली कमान

Next Post
हेमंत सरकार वर्षगांठ: किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ

मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हेमन्त सोरेन ने आज से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान की संभाली कमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d