BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी
Share on FacebookShare on Twitter

इस साल धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी पिछले साल के मुकाबले घटकर आधी रह सकती है, वैसे तो त्‍योहार के सीजन में देश भर में सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है लेकिन इस बार ऐसी उम्‍मीद कम है, बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर में सोने का आयात 68.18 फीसदी घट गया है. जहां हर साल धनतेरस-दीपावली के मौके पर देशभर में करीब 40 टन सोने की खरीदारी होती है, तो वही इस साल धनतेरस पर मांग कमजोर होने के कारण सोने की 50 फीसदी तक खरीदारी घट सकती है.

सितंबर महीने में भी कम हुआ आयात

बता दें कि सोचे के भाव ऊंचे होने के चलते इसकी मांग घटी है और आयात शुल्क में वृद्धि होने के कारण बीते महीने सितंबर में सोने का आयात घटकर कुल 26 टन रह गया,जबकि पिछले साल(2018) में इसी महीने में भारत ने 81.71 टन सोने का आयात किया था, इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर महीने में सोने का आयात 68.18 फीसदी घटा है. इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है कि सरकार द्वारा आयात शुल्क में वृद्धि कर दी गयी है, जिससे सोने का आयात महंगा हो गया. बता दें कि इस साल जुलाई में आम बजट में महंगी धातुओं पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है.

बाजार में सोने की तीन तरह की मांग रहती है, पहली, शादी के सीजन की मांग, दूसरी, त्योहारी मांग और तीसरी नियमित मांग, बाजार में लिक्‍विडिटी की कमी के चलते नियमित मांग पहले से ही कम है, वहीं भाव ऊंचा होने से लोग निवेश से भी घबराते हैं, और इन्हीं सब के चलते अब त्योहारी मांग भी कमजोर रहने वाली है. हालांकि त्योहार के सीजन में सोने की मांग जरूर बढ़ेगी मगर पिछले साल के मुकाबले कम ही रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमिताभ बच्चन ने किया अपने नाम को लेकर खुलासा

Next Post

राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन

Next Post
राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन

राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d