नई दिल्ली: शादी-ब्याह के सीजन में सोना एकबार फिर महंगा होने लगा है. सोना एक बार फिर से 45000 हजारी हो गया है. काफी समय बाद सोने की कीमत 45000 प्रति 10 ग्राम के पार गई है. इस हफ्ता के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने की कीमत में मामलू बढ़तोरी देखी गई. मंगलवार को चांदी के दामों में भी तेजी रही.
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 44,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 64,588 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. मंगलवार को सोने के भाव में 83 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 45,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गए.

