BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने की कीमत में 175 रुपये का उछाल, चांदी भी 70 रुपये चमकी

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
सोने की कीमत में 175 रुपये का उछाल, चांदी भी 70 रुपये चमकी
Share on FacebookShare on Twitter

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी के दाम में लगातार उछाल आ रहा है. भारत में अंतर्राष्ट्रीय कारकों का असर पहले से है लेकिन त्योहारी सीजन ने इसे और गति दे दी है. बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपये चढ़कर 39,545 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी इस दौरान चांदी 70 रुपये चमक कर 47 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर रही.

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोने का करंट रेट 6.10 डॉलर बढ़कर 1,493.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा. दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.70 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1,486.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

‘भाव’ बढ़ने के पीछे ये हैं वजह

सोना-चांदी के दामों में लागातार उछाल के पीछे सरकार की नीतियों के साथ ही कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं. जिसकी वजह से सोना-चांदी की कीमतें में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. सरकार ने 2019-20 के बजट में आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है. जिसकी वजह से कीमतें बढ़ गई हैं. वहीं, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी सोने के भण्डार को बढ़ा रहे हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी 2018 से अब तक 60 टन सोने का रिजर्व बढ़ा लिया है. इसके साथ ही अमेरिका ने भी ब्याज दरों में कटौती कर दी है. इसकी वजह से भी कीमतें बढ़ी हैं. साथ ही साथ अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा ट्रेड वॉर भी एक वजह है जिसने एशियाई बाजारों पर दबाव बढ़ाया है. वहीं, देश में इस वक्त त्योहारों का सीजन है. भारत में त्योहारों में सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इन्हीं कुछ वजहों से लोग इस मंदी के दौर में सोने पर ज्यादा इनवेस्ट कर रहे हैं, जिनकी वजह से दामों में लागातार उछाल जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के खर्चें का रखें हिसाब : कृपानंद झा

Next Post

एंग्लो इंडियन के लिए रिजर्व 2 में से 1 सीट POK से आये कश्मीरियों को दे सरकार : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

Next Post
एंग्लो इंडियन के लिए रिजर्व 2 में से 1 सीट POK से आये कश्मीरियों को दे सरकार : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

एंग्लो इंडियन के लिए रिजर्व 2 में से 1 सीट POK से आये कश्मीरियों को दे सरकार : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d