नई दिल्ली:- भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 31 मार्च 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में 188 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. कई दिन से चल रही उठापटक के बीच गोल्ड के दाम आज 44,000 रुपये के नीचे पहुंच गए. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,212 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव जस के तस रहे.सोने की नई कीमतें (Gold Price, 31 March 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता यानी 24 कैरेट सोने का नया भाव अब 43,925 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

