BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में तेजी नजर आ रही है. पिछले कारोबार सेशन में तेज गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 51,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि सिल्वर फ्यूचर 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 68, 350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. पिछले सेशन में गोल्ड फ्यूचर 1 फीसदी या 500 रुपये, जबकि सिल्वर 1.5 फीसदी या 1,050 रुपये प्रति किलोग्राम टूटा था. बता दें कि पिछले महीने के रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपये से सोने का दाम 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम घटा है.

विदेशी बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें आज सपाट थीं. स्पॉट गोल्ड सपाट 1,941.11 डॉलर प्रति औंस रहा. वहीं, अन्य कीमती धातु चांदी में गिरावट रही. चांदी की कीमत 0.3 फीसदी गिरकर 26.68 डॉलर प्रति औंस रही. इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले के आगे भी सोने के निवेशक सतर्क रहे. गोल्ड ट्रेडर्स अमेरिकी केंद्रीय बैंक की 15-16 सितंबर को होने वाली दो दिवसीय नीति बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

इस साल 30 फीसदी महंगा हुआ सोना

हाल के दिनों में कुछ हद ​तक गिरावट के बाद भी अगर इस साल सोने का भाव देखें तो इसमें अब तक करीब 30 फीसदी की तेजी आई है. फ्यूचर मार्केट की बात करें तो गोल्ड का भाव करीब 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. हालांकि, पिछले महीने यह 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचा था.

आसानी से कर सकते हैं गोल्ड से कमाई

साल 2013 के बाद लोगों में फिजिकल गोल्ड के अलावा भी दूसरे विक्लपों में रूचि देखने को मिली है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को फिजिकल गोल्ड से इतर पेपर गोल्ड (Paper Gold) में निवेश के कई विकल्प मिल रहे हैं. यही नहीं, सोने में निवेश से कमाई के अलावा भी लोगों को गोल्ड डिलीवरी का विकल्प भी मिल रहा है. निवेशकों के अलावा आम लोग भी पेटीएम गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ETF जैसे निवेश के विकल्प का भरपूर फायदा उठा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए

Next Post

लापरवाही: अस्पताल ने किसी और का शव दूसरे मरीज के परिवार को दिया, हंगामा

Next Post
होम क्वारंटाइन किए गए बुजुर्ग की मौत, शव में पड़े कीड़े

लापरवाही: अस्पताल ने किसी और का शव दूसरे मरीज के परिवार को दिया, हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d