मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी नजर आ रही है और कॉमेक्स पर सोना 1.09 फीसदी की मजबूती के साथ 1591.50 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.
चांदी में मजबूती दिखाई दे रही है और कामेक्स पर चांदी 1.15 फीसदी की मजबूती के साथ 19 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है.
वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. नॉयमेक्स क्रूड 2.23 फीसदी की तेजी के साथ 64.00 डॉलर के आसपास नजर आ रहा है.
वहीं ब्रेंट क्रूड में मजबूती दिख रही है और ये 2.43 फीसदी की तेजी के साथ 70 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है.

