केरल: केरल में सोने की तस्करी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी एम शिवशंकर को नोटिस जारी कर 27 जुलाई को कोच्चि कार्यालय में एनआईए के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. गुरुवार को उनसे पांच घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई थी.

