रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बेरमो एवं दुमका उप चुनाव में विजयी श्री कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह एवं श्री बसंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं. साथ ही हम यह अपेक्षा करते हैं कि दोनों नव निर्वाचित विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षा एवं उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. आशा करता हूं कि अपने क्षेत्र की जनता बीच विकास योजनाओं योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे.
