BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो मिले सीसीएल के सीएमडी से

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
कोरोना से मरनेवाले लोगों के आश्रितों को मिले मुआवजा : डॉ. लंबोदर महतो विधायक ने की कोरोना को राज्य आपदा सूची में शामिल करने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने आज रांची स्थित दरभंगा हाउस जाकर सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद से मुलाकात की और उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कथारा व संबंधित कोलियरी इलाके की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और समाधान पर चर्चा की. विधायक से बारी-बारी से समस्याओं को जानने एवं समझने के बाद सीएडी ने कथा रा वाशरी में कई वर्षों से बंद पड़े रिजेक्ट कोयला रोड सेल एवं स्‍लरी रोड सेल का जनवरी में ऑक्शन करके चालू कर देने, बांध कथारा व स्वांग क्षेत्र के रहने वाले 16 दिव्यागों को स्कूटी देने और गोमिया एवं पलिहारी पंचायत में पेयजल की समस्या को देखते हुए 10 मिनी जल आपूर्ति योजना( सोलर आधारित) का निर्माण कराने को लेकर आश्वस्त किया. इसके साथ ही सीएमडी ने कथारा एवं पीपराडीह कोलियरी को यथाशीघ्र चालू करने की बात कही. उन्होंने सीएडी को पूर्व के सीएमडी के साथ गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में रजरप्पा फेज टू धवैया को चालू करने को लेकर हुई बैठक से अवगत कराया और उनसे इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने के साथ-साथ केबीपी प्रोजेक्ट चालू करने पर भी यथाशीघ्र निर्णय लेने की बात कही. इस पर सीएमडी ने भी अपनी सहमति जतायी. उन्होंने सीएमडी से कहा कि रिजेक्ट कोयला रोड सेल एवं सलरी रोड सेल के बंद होने से दर्जनों मजदूर और इनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
स्‍लरी सभी पोंडो में ओवर फ्लो होकर दामोदर नदी में बह रहा हैं. दामोदर नदी गंदगी का शिकार होने के साथ-साथ सीसीएल प्रतिष्ठान एवं देश की संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है. रिजेक्ट कोयले की वजह से नदी अतिक्रमण में है और सीसीएल को भी नुकसान है. इस कारण माइनिंग चालान का कारण बताकर बंद किया गया. उन्होंनेकथारा रेलवे कॉलोनी स्थित सीसीएल कथारा क्षेत्र के अधीनस्थ बंद पड़े सीपीपी प्लांट को चालू करवाने के संबंध सीएमडी चर्चा कर उन्हें बताया कि सीपीपी प्लांट वर्ष 2017 से बंद पड़ा हुआ है. इस प्लांट को इम्पेरिएल फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड  नामक कंपनी द्वारा संचालित किया जाता था . प्लांट को चलाने के लिए इम्पेरिएल फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड और सीसीएल प्रतिष्ठान के बीच लगभग बीस वर्ष का करार किया गया था. लेकिन करार की अवधि पूर्ण होने के पूर्व ही इम्पेरिएल फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सीसीएल मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर प्लांट को सरेंडर कर दिया गया.
इससे तीन सौ पचास लोग बेरोजगार हो गए है. इस क्रम में उन्होंने सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत लगभग दो सौ निजी सुरक्षाकर्मियों को पांच वर्ष पहले काम से बैठा देने की वजह से सभी बेरोजगार हैं,की ओर सीएमडी का ध्यान आकृष्ट कराकर इन लोगों को पुनः रोजगार देने की बात कही और कहा कि ऐसा होने पर ही सीसीएल में हो रही चोरी पर लगाम लग सकेगा. उन्होंने
कथारा वाशरी एवं स्वांग वाशरी में कार्यरत लगभग दो सौ क्लीनिंग मज़दूरों को भी पांच वर्ष पहले काम से बैठा दिया गया था, पर भी चर्चा कर पुनः रोजगार देने की दिशा में कदम उठाने की बात की. साथ ही सीसीएल में दो लाख राशि की ऑफलाइन टेंडर की प्रकिया पूर्व को तरह लागू रहने के संबंध में चर्चा कर कर कहा कि इससे लोकल , ग्रामीण विस्थापितों को रोजगार मिलता है. इनसे उनकी जीविका चलती है. उन्होंने सीसीएल कथारा कोलियरी का सीटीओ जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, कथारा कोलियरी के कोयले के फेस में लगी भीषण अगलगी और जहरीले धुंए से ग्रामीणों को निजात दिलाने के संबंध में भी चर्चा कर बड़ी आबादी वाली झिरकी गाँव सहित अन्य गाँव के लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है, वही ग्रामीणों के घर के धसने की वजह भी बन रही है,की बात कही.विधायक ने’
सीएसआर फण्ड का गुणवत्ता के साथ कार्य करवाने सहित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण समिति की निगरानी में योजना का चयन और कार्य पूरा कराया जाने पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने ग्रामीण विस्थापितों को शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़क और समुचित बिजली की व्यवस्था सहित सभी मौलिक अधिकार देने पर भी चर्चा की. उन्होंने आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक ( डिग्री) होल्डर छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर बहाली (वैकेंसी) निकालने ताकि बेरोजगारी दूर हो सके. वहीं इसमें न्यूनतम आयु 35 वर्ष तक रखी जाए. इसके साथ ही उन्होंने सीसीएल प्रतिष्ठान में कार्यरत मजदूरों के जिन बच्चों ने आईटीआई डिप्लोमा एवं बीटेक ( डिग्री) की परीक्षा पास कर ली है उन्हें सीसीएल प्रतिष्ठान में लगभग 2- 3 साल तक ट्रेनिंग देकर उन्हें स्थायी करने कीदिशा में पहल की जाए को लेकर भी सीएमडी से चर्चा की

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद धीरज साहू के पक्ष में फैसला आने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

Next Post

कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 22 बोगियां पटरी से उतरी

Next Post
कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 22 बोगियां पटरी से उतरी

कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 22 बोगियां पटरी से उतरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d