NewDelhi:- सोने-चांदी खरीदने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सोने की कीमत में गिरावट आई है. सोने के दाम गिर गए हैं. वहीं चांदी की कीमत में भी बीते हफ्ते नरमी देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी दोनों की कीमत दिसंबर के पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में गिरावट आई है. पहले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सोने के दाम में 270 रुपए की गिरावट आई है. वहीं चांदी के दाम 832 रुपए नीचे गिर गए हैं.

