BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुभयात्रा: NH 29 के ढाई फुट गहरे गड्ढों में आपका स्वागत है

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
शुभयात्रा: NH 29 के ढाई फुट गहरे गड्ढों में आपका स्वागत है
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,
बड़हलगंज:  सीएम सिटी को पीएम सिटी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग29 की स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है. कब और कहां कोई बड़ा हादसा हो जाये, इसे कोई नहीं जानता. बरसात के मौसम में तो स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है. रास्ते चलने वाले दो पहिया वाहनों के लिए तो और मुसीबत खड़ी हो चुकी है लेकिन वे बेचारे करें क्या. चलना भी मजबूरी है. कही सड़क के गड्ढे में गिरने का डर और उसके साथ-साथ बड़ी गाड़ियों के छीटों ने उनका चलना दूभर कर दिया है.

बड़ी गाड़ियों के भी स्पीड कम हो गये हैं क्योंकि कब गाड़ियां पलट जाएं इसका कोई ठिकाना नहीं है. अब तो इस मार्ग पर यात्री बसों का संचालन भी ठप हो चुका है जिससे यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

बड़हलगंज से गोरखपुर की 60 किलोमीटर की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय हो रही है. जो आज रोड की स्थिति बनी हुई है बड़हलगंज से गोरखपुर तक सड़क के बीच मे छोटे बड़े दर्जनों गड्ढे है जिनसे होकर गुजरना काफी मुश्किल है. लोकसभा चुनाव के पहले नितिन गडकरी कौड़ीराम में आये थे तो उन्होंने वादा किया था कि 2019 तक फोरलेन का कार्य पूरा हो जाएगा. मगर अभी तक 40 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो सका.

इस पर कब सरकार चेतेगी. बरसात पूर्व से ही सड़क के विभिन्न स्थानों पर बने ढाई फुट के गड्ढों में भरे बरसात के पानी और कीचड़ के चलते अब तो परिवहन विभाग बसों के संचालन से भी हाथ खड़ा कर चुका है. कुछ बसें बड़हलगंज से उरुआ,खजनी होकर गोरखपुर जा रही हैं. इससे बड़हलगंज से हाटा, गगहा,कौड़ीराम, बेलीपार जाने वाले यात्री भारी मुसीबत में हैं, तो डेढ़ घंटे के स्थान पर चार घण्टे में खजनी होकर गोरखपुर पहुंचने वाले यात्री भी हलकान हो रहे हैं.

जब राहगीरों से इस बारे में पूछा गया तो लोगो ने जबाब दिया कि फोरलेन बनाना सरकार का सराहनीय कार्य है मगर राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए कम से कम जो रोड पर गड्ढे हो चुके हैं, उसे तो ठीक करवा दें जिससे लोगो को परेशानी न हो.

सड़क ठीक होने के बाद चलेगीं बसें: एआरएम

बड़हलगंज से गोरखपुर तक रोजाना हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं. खस्ताहाल एनएच. 29 के चलते इस रोड पर वर्तमान में बसों का संचलन ठप है. ऐसे में इन्हें भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है. इस समस्या से जब एआरएम दोहरीघाट महेश चंद्र श्रीवास्तव को अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि अब जबतक सड़क दुरुस्त नहीं होती तबतक यातायात सामान्य होना मुश्किल है.

अभी बसे जो भी चल रही है वह गोला, उरुवा, वाया खजनी होते हुए गोरखपुर जा रही है सड़क खराब होने के के कारण बसे खराब हो गई है. सड़क ठीक हो जाने के बाद पुनः सभी बसें एसी सहित सुचारु ढंग से चलेगीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चक्रधरपुर पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

Next Post

एचआरडी मंत्रालय ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर बनाई समिति

Next Post
एचआरडी मंत्रालय ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर बनाई समिति

एचआरडी मंत्रालय ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर बनाई समिति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d