दिल्ली: देश में मंगलवार शाम तक 10 लाख कोरोना मरीज ठीक होकर घर पहुंच जाएंगे. रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार तक पहुंच चुकी है, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी 40 हजार के पार हो चुकी है.
मरीज बढ़ने के बावजूद रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, रिकवरी बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है. देश में अब तक कुल 64% कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.
भारत में मंगलवार काे काेराेना संक्रमण के 50,788 नए केस मिले. इसके साथ ही कुल संक्रमिताें की संख्या 14.83 लाख हाे गई. इनमें से 5.09 लाख सक्रिय मरीज हैं.
देश में सक्रिय मरीज रोज 2.5% की दर से बढ़ रहे हैं. यानी 22-24 दिन में दोगुने हो रहे हैं. सक्रिय मरीज बढ़ने से रुकना ही कोरोना का पीक माना जाता है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती अभी बाकी है.
इस बीच, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 15 लाख के पार हो गया. लगातार तीसरी बार महज 2 दिनों में संक्रमण के एक लाख नए मामले सामने आए.
देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 12,553 लोगों की जांच हो रही और इनमें 1,082 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे. इतनी ही आबादी में 24 लोगों की मौत हो रही है.

