BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 सरकारी बैंकों ने शुरू किया ‘लोन मेला’

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 सरकारी बैंकों ने शुरू किया ‘लोन मेला’

Good news for bank customers, 18 state-run banks start loan fair

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आज यानी 21 अक्तूबर से देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित 18 सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. बैंकों ने 21 अक्तूबर से लोन मेले का आयोजन किया है, जो 25 अक्तूबर तक चलेगा. यानी आपके पास आसानी से लोन पाने के लिए पांच दिन हैं. बैंकों ने अपनी तरफ से तमाम इंतजाम किए हैं.

इस संदर्भ में एसबीआई ने ट्वीट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि एसबीआई सहित 18 सरकारी बैंक आज से #CustomerOutreachInitiative शुरू कर रहे हैं. इसके तहत कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां ग्राहकों को हर तरह का लोन और अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी.

लोन मेले के पहले चरण में सरकारी बैंकों ने 81,781 करोड़ रुपये का लोन बांटा था. यह मेला नौ दिनों तक चला था. सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इसमें से करीब 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन केवल नए कारोबारियों को दिया गया. लोन मेले का पहला चरण एक अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक चला था.

सरकार ने इस लोन मेले को देश के 250 जिलों में लगाया था. वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है. सरकार प्रयास कर रही है कि छोटे कारोबारियों को बड़े कॉर्पोरेट्स से भुगतान तय तारीख तक मिल जाए. छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पराली जलाने से राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर हुई खराब

Next Post

महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान जारी, साइकिल से वोट डालने पहुंचे हरियाणा सीएम

Next Post
महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान जारी, साइकिल से वोट डालने पहुंचे हरियाणा सीएम

महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान जारी, साइकिल से वोट डालने पहुंचे हरियाणा सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d