BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, यूजर्स अपने आईफोन से अनलॉक कर सकेंगे गाड़ी

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, यूजर्स अपने आईफोन से अनलॉक कर सकेंगे गाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम कार-की फीचर है. यूजर्स इस फीचर के जरिए अपना गाड़ी को बिना चाबी के अनलॉक कर सकेंगे. इस फीचर का सपोर्ट iOS 13.6 अपडेट के साथ दिया जा सकता है. आपको बता दें कि इस फीचर की जानकारी mashable की एक रिपोर्ट से मिली है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

mashable इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन निर्माता कंपनी एपल अगामी कार-की फीचर को iOS 13.6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ WWDC 2020 इवेंट में लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी कार-की फीचर के लिए आने वाले समय में वाहन निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी भी करेगी.

एपल का कार-की फीचर

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फीचर के लिए वॉलेट की सुविधा मिलेगी, जिसके जरिए वह अपनी वाहन की चाबियों को वाहन निर्माता कंपनी के एप से सिंक कर सकेंगे. सिंक का प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर्स का डिवाइस एपल को वन-टाइम रिडमशन टोकन भेजेगा, जो यूजर्स के एपल अकाउंट और डिवाइस को वेरिफाई करेगा. इसके अलावा कंपनी के सर्वर में यूजर्स की लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी.

एपल वाहन निर्माता कंपनियों के साथ करेगी साझेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, एपल इस फीचर के लिए जल्द वाहन निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती है. इस साझेदारी के तहत वाहन कंपनियां आईफोन यूजर्स को डिवाइस आईडी देंगी, जिसके जरिए वह अपने वाहन की चाबी को परिवार के अन्य लोगों के साथ साझा कर सकेंगे.

WWDC 2020 इवेंट

एपल का वर्ल्ड वाइड डेवपलर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) इस साल 22 जून को लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन आयोजित होने जा रहा है. यह पहला मौका है जब हर साल होने वाला एपल का डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन आयोजित होगा. खास बात यह है कि 22 जून को आयोजित होने वाले एपल के इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के डेवलपर्स फ्री में हिस्सा ले सकेंगे.

इस कॉन्फ्रेंस को लेकर एपल ने कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 22 जून को आईओएस 14 और वॉचओएस 7 से पर्दा उठेगा. इसके अलावा नया मैक ओएस, आईपैड ओएस और टीवी ओएस भी पेश हो सकता है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के जीत की कोई संभावना नहीं: रघुवर दास

Next Post

NDA का दावा : दीपक प्रकाश को मिल चुके हैं 29 वोट, 2 और मिलने की संभावना

Next Post
NDA का दावा : दीपक प्रकाश को मिल चुके हैं 29 वोट, 2 और मिलने की संभावना

NDA का दावा : दीपक प्रकाश को मिल चुके हैं 29 वोट, 2 और मिलने की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d