BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, बड़े परदे पर मेजबान के किरदार में दिखेंगें किंग खान

 

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, बड़े परदे पर मेजबान के किरदार में दिखेंगें किंग खान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख खान को बड़े परदे पर देखने को बेताब लोगों की चाहत अब जल्द पूरी होगी. शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में उनका किरदार एक शो के मेजबान का है.

कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान बेहतरीन अभिनेता आर माधवन की आने वाली फिल्म ‘रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट’ में एक जर्नलिस्ट का किरदार करेंगे. फिल्म में शाहरुख का किरदार भले ही छोटा होगा लेकिन इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आर माधवन का किरदार इसी जर्नलिस्ट को अपनी कहानी सुनाएगा.

आर माधवन फिल्म में नम्बी नारायणन की भूमिका में नजर आएंगे. वह शुरुआत से लेकर अंत तक की अपनी कहानी शाहरुख खान के जर्नलिस्ट के किरदार को एक इंटरव्यू के दौरान सुनाएंगे. आर माधवन की यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है जिन्हें साजिशन जासूसी के आरोपों में फंसा दिया गया. आर माधवन इस फिल्म में सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वह फिल्म को निर्देशित भी कर रहे हैं. इस फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी खुद आर माधवन ने ही अपने कंधों पर उठा रखी है.

शाहरुख खान को लेकर कुछ समय पहले यह भी खबर आ रही थी कि वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी एक कैमियो करने वाले हैं. वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म में एक वैज्ञानिक के रूप में नजर आएंगे जो दर्शकों को ‘ब्रह्मास्त्र’ की इस काल्पनिक दुनिया से अवगत कराएगा.

यह बात तो जगजाहिर है कि अपने ही निर्माण में बनी वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के बाद से शाहरुख खान ने किसी भी नई फिल्म को मुख्य अभिनेता के तौर पर साइन नहीं किया है।.हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह इसी बीच नेटफ्लिक्स की ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘बेताल’ जैसी वेब सीरीजों का निर्माण कर चुके हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लेह से संथाल परगना के 208 प्रवासी श्रमिकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Next Post

गैंगस्टर बनने की चाह में छात्र बना अपराधी, व्यवसायी के घर की गोलीबारी

Next Post
गैंगस्टर बनने की चाह में छात्र बना अपराधी, व्यवसायी के घर की गोलीबारी

गैंगस्टर बनने की चाह में छात्र बना अपराधी, व्यवसायी के घर की गोलीबारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d