BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी: दिसंबर में GST कलेक्शन रिकॉर्ड 1.15 लाख करोड़ के पार…

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
GST कलेक्शन को लेकर मोदी ने कसी कमर, अहम बैठक आज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: साल 2020 अपने जाते-जाते इकोनॉमी के लिए बहुत अच्छा आंकड़ा दे गया है. दिसंबर में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह अब तक के सर्वोच्च स्तर 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. नए साल के पहले दिन सरकार ने देश को यह गुड न्यूज दी है.

यह इस बात का संकेत है कि लॉकडाउन खुलने के बाद अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर आ रही है. वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में देश का जीएसटी राजस्व संग्रह 1,15,174 करोड़ रुपये का रहा. यह जीएसटी के पूरे इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा मंथली कलेक्शन है. 

पहली बार जीएसटी का आंकड़ा 1.15 लाख करोड़ को पार किया है. इसके पहले सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये का था. इसमें केद्र सरकार का जीएसटी यानी CGST संग्रह 21,365 करोड़ रुपये और राज्यों का जीएसटी यानी SGST 27,804 करोड़ रुपये रहा.

इसी तरह कुल इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) 57,426 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सेस 8,579 करोड़ रुपये का है. ​नवंबर महीने के लिए कुल 87 लाख GSTR-3B रिटर्न दाखिल हुआ है. 

वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने रेगुलर सेटलमेंट के तहत आईजीएसटी से CGST को 23,276 करोड़ रुपये और SGST को 17,681 रुपये चुका दिये हैं. इस तरह दिसंबर में केंद्र और राज्यों का कुल जीएसटी रेवेन्यू क्रमश: 44,641 करोड़ रुपये और 45,485 करोड़ रुपये रहा. 

दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 के जीएसटी कलेक्शन में करीब 12 फीसदी की बढ़त हुई है. इस दौरान आयात से जीएसटी में 27 फीसदी और घरेलू लेनदेन से जीएसटी में 8 फीसदी की बढ़त हुई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिलायंस और मुकेश अंबानी पर SEBI ने ठोका जुर्माना

Next Post

Corona Vaccine: झारखंड के 6 जिलों में होगा कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

Next Post
तीन दिनों का विशेष जांच अभियान शुरू

Corona Vaccine: झारखंड के 6 जिलों में होगा कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d