BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी: रसोई गैस और ATF की कीमत में हुई कटौती

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
मोदी ने करंट की बात करते-करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: पिछले दो महीने में पहली बार गुरुवार को जेट फ्यूल या एटीएफ कीमत में कटौती हुई है. अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद जेट फ्यूल की कीमत में 3 प्रतिशत की कटौती की गई है. राष्‍ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 1887 रुपये प्रति किलोलीटर या 3 प्रतिशत कम होकर 58,374.16 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

सार्वजनिक फ्यूल रिटेलर्स के नोटिफ‍िकेशन के मुताबिक, फरवरी के बाद से लगातार चार वृद्धि के बाद यह पहली कटौती है. एक फरवरी को एटीएफ की कीमत में 3246.75 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी. इसके बाद 16 फरवरी को इसकी कीमत में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. एक मार्च को एटीएफ की कीमत में सबसे ज्‍यादा 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. 16 मार्च को एटीएफ की कीमत में 860.25 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी.

गुरुवार को घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में भी 10 रुपये की कटौती प्रभावी हो गई है. एलपीजी के दाम में भी यह कटौती चार बार की मूल्‍यवृद्धि के बाद की गई है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान 14.2किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की वृद्धि हुई थी.

राष्‍ट्रीय राजधानी में 14.2किलोग्राम सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 809 रुपये हो गई है, जो पहले 819 रुपये थी.

एक हफ्ते में तीन बार कटौती के बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी रहीं. पेट्रोल-डीजल की कीमत में कुल मिलाकर 60-61 पैसे प्रति लीटर की कमी आ चुकी है. दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 80.87 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर संशोधन किया जाता है, जबकि एटीएफ और एलपीजी के दाम प्रत्‍येक माह की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों के हौसले बुलंद, दवा व्यवसायी को मारी गोली

Next Post

मधुपुर में उम्मीदवार भले झामुमो का है ,चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगीःआलोक दूबे

Next Post
मधुपुर में उम्मीदवार भले झामुमो का है ,चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगीःआलोक दूबे

मधुपुर में उम्मीदवार भले झामुमो का है ,चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगीःआलोक दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d