नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने आज 39 नई ट्रेनों के लिए जोन को मंजूरी दे दी है. इन सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा. रेलवे ने 11 जोन में 39 नई ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है.
रेलवे ने जिन ट्रेनों को अनुमति दी है उनमें 15 ट्रेनें हफ्ते में एक बार, 6 ट्रेनें हफ्ते में दो बार, 4 ट्रेनें हफ्ते में तीन बार चलेंगी. सात ट्रेनें ऐसी हैं जो हर रोज संचालित होंगी. 5 ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी.
वहीं अगर इन ट्रेनों के प्रकार की बात करें तो 18 एक्सप्रेस एसी ट्रेनें, चार एसी दुरंतो, तीन राजधानी, एक युवा एक्सप्रेस, 8 शताब्दी, एक वंदे भारत एक्सप्रेस और चार डबल डेकर ट्रेनें होंगी.

