BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अच्छी खबर : झारखंड में बिछेगा सड़को का जाल, झारखंड में 35 बाईपास बनाने का रास्ता साफ

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in Uncategorized
अच्छी खबर : झारखंड में बिछेगा सड़को का जाल, झारखंड में 35 बाईपास बनाने का रास्ता साफ

अच्छी खबर : झारखंड में बिछेगा सड़को का जाल, झारखंड में 35 बाईपास बनाने का रास्ता साफ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य में शहरी क्षेत्रों को जाम से मुक्त करने के लिए 35 बाईपास बनेंगे. राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राजकीय उच्च पथों और जिलों की मुख्य सड़कों पर बाईपास का निर्माण पथ निर्माण विभाग कराएगा. बाईपास बनने से राज्य के 35 शहरों को जाम से मुक्ति मिलेगी. पथ निर्माण विभाग ने एनएचएआई को एनएच 23, एनएच 75, एनएच 80, एनएच 99, एनएच 100 पर बाईपास बनाने का प्रस्ताव सौंपा था, जिसे एनएचएआई ने स्वीकार कर लिया है. बाईपास बनाने का मुख्य उद्देश्य जाम से निजात दिलाना है.

मुख्य सड़कों पर शहरों का विकास और क्षेत्र बढ़ा है. वाहनों का दबाव बढ़ने से शहरी क्षेत्र में जाम लगता है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. राहगीरों का जाम के कारण वक्त बर्बाद होता है और अनावश्यक वाहन खासकर जिन्हें शहर से बाहर जाना होता है उनके प्रवेश के कारण जाम बढ़ता है. यह स्थिति राज्य के ज्यादातर शहरों की होने लगी है. इन समस्याओं को बाईपास बनाकर दूर कर लिया जाएगा. पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख आरबी सिंह के मुताबिक एनएचएआई अपने हिस्से का काम जल्द शुरू कराने जा रहा है. पथ निर्माण विभाग बजट स्वीकृत होने के बाद प्राथिमकता तय कर बाईपास का काम शुरू कराएगा. उन्होंने कहा कि गोला में जाम की समस्या बढ़ गई है. यहां जल्द काम शुरू कराया जाएगा.

डालटनगंज क्षेत्र में 12 बाईपास

एनएचएआई एनएच 75 पर कुड़ू, चंदवा, लातेहार, मातंग, मनिका, सतबरवा, पोलपोल, डालटनगंज, रेहला, गढ़वा, रमना और नगरउटारी बाईपास का निर्माण कराएगी. इन बाईपासों का निर्माण हो जाने के बाद लातेहार से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक वाहन फर्राटा भर सकेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेस क्लब को प्रति माह तीन महीने का राजस्व हो रहा है प्राप्त

Next Post

ED की बड़ी कार्रवाई! ICICI बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर की 78 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Next Post
ED की बड़ी कार्रवाई! ICICI बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर की 78 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

ED की बड़ी कार्रवाई! ICICI बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर की 78 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d