नई दिल्ली: आगरा की सिकंदरा मंडी में अहमद नगर, नासिक और इंदौर व राजस्थान से प्याज की आवक बढ़ गई है. इस कारण प्याज का भाव 40 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है.
सिकंदरा सब्जी मंडी के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि इस साल कड़ाके की सर्दी ने हरी सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया है, इस कारण मंडी में उनकी आवक कम है.
यही कारण है कि सर्दियों में भी सब्जियां महंगे दामों में बिक रही हैं. लेकिन नए साल में प्याज की आवक बढ़ी है. आजकल अहमद नगर, नासिक और इंदौर व राजस्थान से काफी प्याज मंडी में आ रहा है.

