कोरोना वायरस corona virus से जंग के चलते बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक का बिजनेस ठप पड़ा है. वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति चल रही है. लेकिन अनलॉक 1 की शुरुआत हुई और कई तरह की रियायत भी देखने को मिली. अब इसी कड़ी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने भी चैन सांस ली हैं. अब लंबे वक्त के बाद टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू होने वाली है.
जानकारी के मुताबिक 22 जून से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो जाएगी. वहीं जुलाई से दर्शकों को अपने फेवरेट सीरियल्स के नए एपिसोड्य देखने को मिलेंगे. कहा जा रहा है कि 22 जून से जी टीवी के सभी सीरियल्स की शूटिंग शुरू होने जा रही है. इस कड़ी में गुड्डन तुम से ना हो पाएगा, कुम कुम भाग्य, कुंडली भाग्य, तुझसे है राबता, कुर्बान हुआ नजर आएंगे जैसे शोज के नए एपिसोड जुलाई में देखने को मिलेंगे.
लेकिन कोरोना वायरस के चलते शूटिंग का तरीका बदलने जा रहा है. अब प्यार इजहार करने का तरीका भी बदला जाएगा. क्योंकि ज्यादा लोगों के साथ शूट नहीं किया जा सकता है. सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन्स बनाई है जिसके अनुसार अब 2 गज की दूरी जरूरी होगी हाथ मिलाना मना होगा. इसी के साथ लंच की भी इजाजत नहीं होगी. वहीं शादी के सीन भी देखने को नहीं मिलेंगे. ऐसे में अब शूटिंग का अनुभव और शोज की कहानी काफी बदली बदली दिखाई देने वाली है.
हालांकि लॉकडाउन के बीच सभी स्टार्स अपने घर पर ही रखकर अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे थे, अब वो छोटे पर्दे पर सभी को मनोरंजन करने को तैयार हैं. सीरियल्स देखने वालों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

