BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक को खुशखबरी, अब 70 की उम्र में होंगे रिटायर

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक को खुशखबरी, अब 70 की उम्र में होंगे रिटायर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड सरकार मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए रिटायरमेंट उम्र 67 साल से बढ़ाकर 70 साल करेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. विभागीय सचिव केके सोनके अनुमोदन के बाद अब फाइल मंजूरी के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास भेजी गई है. मंत्री की सहमति के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा जाएगा. फिर कैबिनेट में रखा जाएगा.

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के पीछे सरकार का तर्क है कि मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में पद खाली है. डाॅक्टर भी लगातार रिटायर हो रहे हैं. रिम्स, एमजीएम जमशेदपुर और धनबाद मेडिकल कॉलेज में अगले तीन महीने में करीब 30 प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर रिटायर होने वाले हैं. उच्च शैक्षणिक पदों पर डॉक्टर न मिलने से राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या नहीं बढ़ रही है. इससे कई मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिलने में भी दिक्कत हो रही है.

राज्य में अभी छह मेडिकल कालेज हैं. इनमें रिम्स, एमजीएम जमशेदपुर, धनबाद मेडिकल कॉलेज  और पलामू, दुमका व हजारीबाग मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. सरकार की कोडरमा, चाईबासा, खूंटी, पाकुड़ और बाेकाराे में भी एक-एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है. लेकिन मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल शिक्षकों की कमी के कारण कॉलेजों का संचालन मुश्किल हो रहा है. शिक्षक नहीं मिलने के कारण ही एनएमसी ने पलामू, दुमका और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज  में नामांकन पर रोक लगा दी है.

उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 70 साल कर दी है. झारखंड ऐसा करने वाला तीसरा राज्य होगा. उधर, बिहार में उम्रसीमा 67 साल ही है. हालांकि एमसीआई की अनुमति पर सरकार ने रिटायरमेंट के बाद 3 साल उन्हें संविदा पर रखने का फैसला लिया है.

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में अनुबंध में नियुक्ति के लिए भी नियुक्ति नियमावली बनाई जा रही है. उत्तराखंड की तर्ज पर नियमावली का प्रारूप तैयार किया गया है. इसमें अनुबंध पर नियुक्त होने वाले डॉक्टरों को ज्यादा वेतन-भत्ता देने का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि डॉक्टर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में काम करने के लिए आगे आ सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां से झगड़ा होने पर घर से निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Next Post

IND Vs ENG: इंडिया के 6 विकेट गिरे, बढ़त 300 के पार

Next Post
INDvsENG 1st Test Day 3 LIVE: ऑलआउट हुआ इंग्लैंड, स्‍कोर पहुंचा 578 रन

IND Vs ENG: इंडिया के 6 विकेट गिरे, बढ़त 300 के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d