BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Coronavirus के चलते गूगल ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
Coronavirus के चलते गूगल ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा
Share on FacebookShare on Twitter
इस वक्त कोरोनावायरस (COVID-19) चीन के अलावा अन्य देशों में पूरी तरह से फैल चुका है. इस वायरस की वजह से एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को बहुत नुकसान हुआ है, तो दूसरी तरफ कई बड़े इवेंट भी रद्द हुए हैं. इसी बीच दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है. कंपनी ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है. वहीं, गूगल का कहना है कि हमने यह फैसला स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह को ध्यान में रखकर लिया है. बता दें कि गूगल के बेंगुलुरु स्थित ऑफिस में एक कर्मचारी कोरोनावायरस की चपेट में आ गया है, जिसे जांच के बाद आइसोलेशन सेल में भेज दिया गया है.

Twitter ने भी दी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह

कोरोनावायरस के चलते ट्विटर ने भी कुछ दिनों पहले अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा था. वहीं, ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें. Twitter ने कहा है कि घर से काम करने के लिए कर्मचारियों को पैसे भी मिलेंगे और जरूरी सेटअप तैयार करने के लिए भी फंड जारी होंगे. इसके अलावा कर्मचारियों के माता-पिता को भी यदि कोई समस्या होती है तो कंपनी उसके लिए इंतजाम करेगी और आर्थिक भुगतान करेगी.

गौरतलब है कि कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने अपने कई इवेंट रद्द किए हैं. हाल ही में एपल ने 31 मार्च को होने वाले अपने इवेंट को भी रद्द कर दिया है. इस इवेंट में सबसे सस्ता आईफोन (iPhone SE) लॉन्च होने वाला था. वहीं गूगल और एपल ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशस्ति पत्र देने का बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज

Next Post

कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Next Post
कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d