नई दिल्ली: गूगल ने बंगलूरू के अपने कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की शुक्रवार को पुष्टि की. कंपनी के एक बयान में कहा, ‘कर्मचारी तब से ही अलग रह रहा है और हमने उसके करीबी संपर्क में रहने वाले सहकर्मियों से अपने आप को अलग करने तथा अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा है.’

