दिल्ली: भारत में शिक्षक दिवस हर साल पांच सितंबर को मनाया जाता है. ये दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म से जुड़ा है. इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने शिक्षक दिवस के लिए खास डूडल तैयार किया है. रंग बिरंगे स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल कर डूडल ने स्कूल के दिनों की याद को ताजा कर दिया है.
डूडल में किताब, लैपटॉप, स्केल, मुखौटे, तितली, कलर बोर्ड, स्कूल की घंटी, पृथ्वी और कई विषयों से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है. गूगल का डूडल छात्रों की जिंदगी में शिक्षकों की अहमियत पर रोशनी डालता है. गूगल के डूडल पर क्लिक करते ही स्कूल से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी. समाज सेवा में शिक्षकों के योगदान को देखते हुए उनके काम की की गूगल ने प्रशंसा की है.

