गूगल ने अपनी पेमेंट सर्विस google pay के लिए नया फीचर लॉन्च किया. इस फीचर को ‘टैप टु पे’ नाम दिया गया है. आइए जानते हैं tap to pay फीचर आपकी ऑनलाइन भुगतान के समय किस तरह से सहायता कर सकता है, और इससे आपको क्या लाभ होने वाला है.
सभी यूजर्स को टैप टू पे फीचर के जरिए पेमेंट पूरा करने के लिए बस फोन को प्वाइंट ऑफ सेल्स (pos) टर्मिनल पर टैप करना होगा. इसके बाद पेमेंट को फोन से अथेटिकेशन करना होगा. इसके लिए यूजर को upi पिन दर्ज करना होगा. इस तरह गूगल पे यूजर्स वर्चुअल पेंमेंट कर पाएंगे. कंपनी का दावा है कि qr कोड स्कैन और यूपीई-लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने के मुकाबले टैप टू पे फीचर काफी सुविधाजनक होगा.

