BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गूगल ने प्ले-स्टोर से 25 मोबाइल एप्स को हटाया

अपने आप एक्टिव कर रहे थे प्रीमियम सर्विस

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in समाचार
गूगल ने प्ले-स्टोर से 25 मोबाइल एप्स को हटाया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  गूगल ने प्ले-स्टोर से 11 Joker मैलवेयर हटाए.जो की अपने आप प्रीमियम सर्विस को एक्टिव कर रहे थे. पिछले साल से ही गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर (Joker) मैलवेयर की भरमार लगी है. अब चेक प्वाइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट में नए तरह के जोकर मैलवेयर का खुलासा किया गया है. चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर (Joker Dropper) और प्रीमियम डायलर (Premium Dialer) स्पाइवेयर का पता लगाया है.

ये स्पाइवेयर तमाम लोकप्रिय एप्स में छिपकर रहे हैं. नई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए जोकर मैलवेयर आपके फोन में नया मैलेवयर डाउनलोड करने में सक्षम हैं. एक बार फोन में डाउनलोड होने के बाद ये मैलवेयर यूजर्स के मोबाइल नंबर से कई तरह का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खुद ही ले लेते हैं. यूजर को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती, हालांकि जोकर मैलवेयर वाले 11 एप्स को गूगल ने प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया है.

गूगल ने किन-किन एप को प्ले-स्टोर से डिलीट किया है?
गूगल ने जिन एप को जोकर मैलवेयर के कारण प्ले-स्टोर से डिलीट किया है उनमें com.imagecompress.android, com.relax.relaxation.androidsms, com.cheery.message.sendsms, com.peason.lovinglovemessage, com.contact.withme.texts, com.hmvoice.friendsms, com.file.recovefiles, com.LPlocker.lockapps, com.remindme.alram और com.training.memorygame. जैसे एप्स शामिल हैं. दरअसल गूगल ने इन कोड वाले एप्स को डिलीट किया है. चेक प्वाइंट ने एप के नाम जाहिर नहीं किए हैं.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही गूगल ने 25 मोबाइल एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया है. गूगल ने यह कार्रवाई डाटा चोरी को लेकर किया है. ये सभी फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे। गूगल को इन एप्स के बारे में फ्रांस की साइबर सिक्योरिटी फर्म Evina ने दी थी। इन एप्स को 25 लाख से अधिक डाउनलोड किया गया है.

इनमें से कई एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर पिछले दो सालों से थे. इन एप्स के बारे में Evina ने अपने एक ब्लॉग में जानकारी दी है. इनमें से अधिकतर एप्स वीडियो एडिटिंग, फ्लैश लाइट और वॉलपेपर से संबंधित थे. इनमें से Super Wallpapers Flashlight और Padenatef जैसे एप्स को लोगों ने पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड किया है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वनडे में जरूर वापसी करूंगा: अजिंक्य रहाणे

Next Post

मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, संकोच न करें, आप भी कराएं: ओवैसी

Next Post
मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, संकोच न करें, आप भी कराएं: ओवैसी

मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, संकोच न करें, आप भी कराएं: ओवैसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d