BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Google स्कूलों को देगा ऑनलाइन एजुकेशन टूल्स

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
Google स्कूलों को देगा ऑनलाइन एजुकेशन टूल्स
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के कारण भारत में सभी स्कूल-कॉलेज फिलहाल बंद हैं और छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों से हो रही है. खास तौर पर स्कूलों में हर कक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई का विस्तार इस दौरान हुआ है और इसके लिए स्कूलों में अलग-अलग टूल्स और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने भारत में मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं.

कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक लाख से ज्यादा स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा के लिए जरूरी गूगल की सर्विस और टूल्स उपल्ध कराए जाएंगे. गूगल की ओर से ये सारी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी.

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अभी तक स्थिति में खास सुधार नहीं देखा गया है और ऐसे में आने वाले कुछ और महीनों तक स्कूलों के बंद रहने की आशंका है. ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा को आसानी से सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार और गूगल ने साझेदारी की है.

इसके तहत गूगल अपने ‘G सूइट’ (G Suite for Education) और गूगल क्लासरूम जैसे टूल्स इन स्कूलों में उपलब्ध कराएगा. इस कदम से महाराष्ट्र के लगभग ढ़ाई करोड़ छात्रों और शिक्षकों को लाभ मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलयुगी बेटा: शराब के लिए मां ने नहीं दिए पैसे तो कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

Next Post

कोरोना विस्फोट: सुबह से लेकर अब तक कोरोना से तीन मौत

Next Post
कोरोना के डर से दो लोगों ने की आत्महत्या

कोरोना विस्फोट: सुबह से लेकर अब तक कोरोना से तीन मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d