राजू वर्मा,
धनबाद: बाघमारा के कतरास स्थित गंगा गौशाला के तत्वाधान में आयोजित गोपाष्टमी शताब्दी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से महोत्सव के मुख्य प्रवचनकर्ता वासुदेवाचार्य महाराज विद्या भास्करमयी शामिल हुए.
बाघमारा विधायक ढुलू महतो भी शोभा यात्रा में शामिल हुए.
कलश और गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और गौभक्त शामिल हुई.
यह आयोजन आगामी 14 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें भागवत कथा, कवि सम्मेलन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आकर्षण का केंद्र रहेगा.

