रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- गोरखपुर आज खिचड़ी पर्व महोत्सव पर हर साल की भांति इस साल गोरखनाथ मंदिर में दक्षिणी गेट पर गोरखनाथ पूर्वांचल विकास मंच ने खोया पाया शिविर लगाएं जिसमें किसी के भी खो जाने पर लाउड स्पीकर के माध्यम से मेले में एनाउंसमेंट करके लोगों को अपने से मिलाने का काम किया जा रहा था यहां मिलने-मिलाने क्रम देर-रात चलता रहा बूढ़ी आंखे, मासूम चेहरे जब अपनों से मिले तो खुशी से आखें भर आईं और भाव से ओत-प्रोत लिपट कर रोने लगे। मानों लगा के एक पल का बिछुडऩा जैसे कई वर्षो का है गोरखनाथ बाबा के धरती पर के खिचड़ी पर्व दिन ऐसा ही हृदय विदारक रूदन और मिलन.
भूल-भुलैया गोरखनाथ पूर्वांचल विकास मंच के शिविरों में देखने को मिला
इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद संयोजक विष्णु शंकर श्रीवास्तव समरेंद्र विक्रम सिंह मत्ता लाल यादव .विनय कुमार सिंह आंचल श्रीवास्तव नवनीत श्रीवास्तव अजीत साहनी विनोद साहनी सर्वेंद्र राजू शर्मा रितेश जयसवाल प्रघुम्मन वेद प्रकाश पांडे आदि लोग मौजूद थे.

