रवि सिंह
गोरखपुर : गोरखपुर में बिना रजिस्ट्रेशन व मानक के संचालित होने वाले हॉस्पिटलों को सील किया गया. यह कार्रवाई
जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर किया गया. शहर में बिना रजिस्ट्रेशन व मानक के हॉस्पिटल संचालित करने की सूचना पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल अपनी टीम के साथ शहर के कूड़ाघाट क्षेत्र में कई हॉस्पिटलों का औचक निरीक्षण किया.
जिसमें पाया गया कि हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन व आवश्यक मानकों के संचालित थे. बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए हॉस्पिटल को सील किया गया व बिना मानक के पाए गए हॉस्पिटल में मरीजों के प्रवेश पर रोक लगाया गया तथा हॉस्पिटल को 7 दिन के भीतर जवाब देने को बोला गया. निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिला स्वास्थ्य अधिकारी व तहसील सदर के कर्मचारी गण मौजूद रहे.

