BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख भी हुए शामिल

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : चीनी सैनिकों के साथ पिछले दिनों हुई झड़प में शहीद जवानों को झारखण्ड गोरखा समाज द्वारा आज नेपाल हाउस गोरखा चैक, डोरण्डा में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की.
गोरखा चैक पर सैंकड़ों की संख्या में मौजूद गोरखा समाज के लोगों ने झारखण्ड के शहीद गणेश हांसदा एवं कुंदन कांत ओझा सहित सभी बीस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित की. शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाया, नारे लगाये एवं हाथों में तख्तियॉं लेकर चीन के खिलाफ सामाजिक दूरी बनाते हुए आक्रोश प्रकट किया. चीनी सेना हाय-हाय, भारतीय सेना जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहे, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, प्रधानमंत्री जवाब दो इत्यादि नारे भी लगाये. श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व झारखण्ड गोरखा संगठन के पूर्व अध्यक्ष रीतेश थापा, झारखण्ड बौद्ध सोसाईटी के अध्यक्ष एस. के. तामंग ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू, फिरोज रिजवी मुन्ना, विभय शाहदेव, शकील अख्तर अंसारी, जितेन्द्र त्रिवेदी, निरंजन पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारत हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ-साथ दुनिया भर में शांति और अमन का संदेश देता रहा है, भारत वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को अपनाता है। लेकिन जब भी किसी देश में भारत की अखण्डता एवं संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश की गई तो भारत की सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पूरा देश चीन की इस नापाक कार्रवाई से गुस्से में है, आक्रोशित है, स्तब्ध है, चिंतित है, ऐसे में प्रधानमंत्री जी को देश की जनता को विश्वास में लेना चाहिए और परिस्थितियों से अवगत कराना चाहिए।
मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हम अपने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया है, सोनिया गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में उठाये जाने वाले हर कदम पर कांग्रेस पार्टी साथ देगी, लेकिन भारत की जनता यह जानना चाहती है कि हमारे जवानों पर किस परिस्थिति में हमला हुआ। चीन ने भारत के जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत की, हमारे निहत्थे जवानों पर हमला किया, पिछले 43 दिनों से सीमा रेखा पर तनाव की खबरें आ रही थी, फिर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी देश की समझ से परे है। बादल पत्रलेख ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि माकूल जवाब दिया जाये।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देश हिसाब मांग रहा है, लाल आंखे दिखाने की बात कर रहा है, कठोर कदम उठाये जाने की इच्छा व्यक्त कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री देश को इधर-उधर की बातों में भटका रहे हैं, जिसकी अभी आवश्यकता नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि देश की संप्रभुता कभी व्यर्थ नहीं जायेगा। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम की गाथा की याद दिलायेगी। डॉ0 गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की खामोशी समझ से परे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि देश यह भी जानना चाहता है कि पूरी स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के पास क्या रणनीति व योजना है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की ऐतिहासिक भूमि हमेशा से गौरव और बलिदान के लिए जाना जाता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण प्रधान, रोजी थापा, सागर छेत्री, अनिता मोथे, मन कुमार तामंग शर्मिला प्रधान नेवार,पुष्पा वरदेवा, सावित्री गुरुंग, प्रकाश प्रधान, राहुल कुमार, अनूप गुरुंग, अरविन्द तामंग, हेमा गुरुंग, महेन्द्र प्रसाद गीता गुरुंग ,सपना राई किरण जोशी, रवि सिन्हा सहित काफी संख्या में गोरखा समाज के लोग उपस्थित थे।
गोरखा चौंक पर बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में आम नागरीकों ने नामकोम ले जा रहे जवानों के पार्थिव वाहन को रोककर श्रद्धांजलि दी एवं पुष्प अर्पित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहीद का पार्थिव शरीर पहुँचा एयरपोर्ट, नम हुईं सबकी आंखें

Next Post

शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

Next Post
शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d