BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी किए ये निर्देश…

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी किए ये निर्देश…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है. ऐसे में नॉनवेज के शौकीन लोगों के सामने खान-पान को लेकर समस्या है कि वे इन दिनों अंडा और चिकन का सेवन करें या नहीं. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इन लोगों की ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है.

एफएसएसएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पोल्ट्री मांस और अंडे खाने के लिए सुरक्षित हैं और कोई महामारी विज्ञान डेटा नहीं कहता पका हुआ मांस खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है. केंद्र सरकारी की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि बर्ड फ्लू के खतरे के दौरान लोग अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें.

मत्स्यपालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कहा कि 23 जनवरी, 2021 तक नौ राज्यों- केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पोल्ट्री बर्ड्स के लिए एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रकोप की पुष्टि की गई है. कौआ/प्रवासी/जंगली पक्षियों के लिए 12 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि की गई. 

FSSAI की ओर से जारी दिशा-निर्देश:

  • बर्ड फ्लू के प्रकोप वाले क्षेत्रों से लाए गए मांस और अंडे को कच्चा या आंशिक रूप से पका कर न खाएं. आधे उबले अंडे और अधपके चिकन खाने से बचें.
  • कच्चे मांस को खुले में नहीं रखना चाहिए और कच्चे मांस के साथ सीधे संपर्क नहीं आना चाहिए.
  • लोगों को संक्रमित क्षेत्रों में पक्षियों के साथ सीधे संपर्क में नहीं आना चाहिए. नंगे हाथों से मृत पक्षियों को छूने से बचें और कच्चे चिकन को लेते समय मास्क और दस्ताने का उपयोग करें.
  • बर्ड फ्लू संक्रमित क्षेत्रों से प्राप्त अंडे या मुर्गी के मांस न खरीदें. संक्रमित क्षेत्रों में मुर्गी बेचने वाले खुले बाजारों में जाने से भी बचना चाहिए.
  • खुदरा दुकानों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप वाले क्षेत्रों से किसी भी जीवित या मृत पोल्ट्री पक्षियों को नहीं लाना चाहिए. इसे खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं देनी चाहिए.
  • लोगों को कच्चे पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों की हैंडलिंग और तैयारी के दौरान दस्ताने और मास्क का उपयोग करना चाहिए. उन्हें कच्चे मुर्गे के मांस को संभालने से पहले और बाद में साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए.
  • कच्चे मांस के संपर्क में आने वाली सभी सतहों और बर्तनों को धोकर कीटाणुरहित किया जाना चाहिए.
  • चाकू और कटिंग बोर्ड को दो पक्षियों को काटने और मारने के बीच साफ किया जाना चाहिए. खुदरा पोल्ट्री दुकानों से उत्पन्न सभी कचरे का उचित निपटान किया जाना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा फैसला: TikTok समेत अन्य चीनी ऐप पर जारी रहेगी पाबंदी

Next Post

जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च

Next Post
जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च

जल्द ही 'Reliance Jio' करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d