BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ने दी मतदाता सूची से आधार को जोड़ने की मंजूरी

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
सरकार ने दी मतदाता सूची से आधार को जोड़ने की मंजूरी

सरकार ने दी मतदाता सूची से आधार को जोड़ने की मंजूरी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और कानून मंत्रालय के बीच मंगलवार को चुनाव सुधार प्रक्रिया को लेकर चर्चा शुरू हुई. आयोग ने करीब 40 प्रस्ताव सरकार को दिए हैं.

खबर के अनुसार, इनमें आधार कार्ड को वोटिंग लिस्ट से जोड़ना अहम है. आयोग का कहना है कि वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने पर कोई मतदाता एक से ज्यादा जगह वोटर के तौर पर लिस्टेड नहीं हो सकेगा. दो अन्य प्रस्ताव पेड न्यूज और उम्मीदवारों के हलफनामों से संबंधित हैं.

आयोग का प्रस्ताव है कि पेड न्यूज और झूठे हलफनामों पर सख्ती से रोक लगाई जाए. इन दोनों ही मामलों को अपराध माना जाना चाहिए.

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा, कमिश्नर अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने विधि सचिव जी. नारायण राजू के साथ बैठक की. चुनाव सुधार प्रक्रिया के उपायों पर विचार हुआ. आयोग चाहता है कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड को लिंक किया जाए.

इससे डुप्लीकेट एंट्रीज को रोका जा सकेगा। यानी एक मतदाता सिर्फ एक ही स्थान पर पंजीकृत रहेगा. चुनाव आयोग ने एक बयान में मीटिंग और इसके मुद्दों पर जानकारी दी. कानून मंत्रालय ने इस पर सहमति दी.

इसके साथ ही उसने इलेक्शन कमीशन से यह जानना चाहा कि आधार कार्ड के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे.

आयोग ने चुनाव सुधार प्रक्रिया के तहत सरकार को कुल 40 प्रस्ताव सौंपे हैं. आयोग के मुताबिक, मतदान आयु निर्धारित करने के लिए साल में एक जनवरी के अलावा कुछ और तारीखें निर्धारित की जानी चाहिए.

उसका तर्क है कि फिलहाल एक जनवरी को ही आधार मानकर मतदान आयु तय की जाती है. इससे कई युवा मतदान के अधिकार से कुछ महीनों के लिए वंचित रह जाते हैं. सेनाओं के लिए मतदान को जेंडर न्यूट्रल बनाने का भी प्रस्ताव है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, साहस और दूरदर्शिता सदियों तक हमारे समाज को प्रेरित करती रहेंगी : कमलनाथ

Next Post

PM ने शिवाजी की 390वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post
PM ने शिवाजी की 390वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

PM ने शिवाजी की 390वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d