नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए परिवार और उनके फैंस काफी कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में अब खबर आई है कि जल्द ही दिवंगत अभिनेता सुशांत को एक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
क्या होगा ये अवॉर्ड
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता को खास तरीके से सम्मानित कर सकता है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि उन्हें कौन से अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
सुशांत की फिल्मों को होगा फेस्टिवल
सुशांत की फिल्मों का भी फिल्म फेस्टिवल हो सकता है. बता दें कि सरकार सुशांत की फिल्मों को लेकर एक अलग फेस्टिवल प्लान कर रही है. आपको बता दें कि सुशांत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में करीब 11 साल काम किया लेकिन उन्हें एक भी फिल्म फेयर अवॉर्ड भी नहीं दिया गया.
सीबीआई कर रही है जांच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजपूत की गर्लफ्रेंड बताई जा रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना पुलिस द्वारा दर्ज कथित आपराधिक साजिश और खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले की जांच गुरूवार को अपने हाथों में ले ली थी. उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक आर के शुक्ला ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या और अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामलों की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस संवेदनशील मामले की जांच सौंपी है.

