BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सख्त फैसले ले सकती है सरकार,CM केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

by bnnbharat.com
April 15, 2021
in समाचार
सख्त फैसले ले सकती है सरकार,CM केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में कोरोना मामलों में उछाल को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ आपात बैठक की मांग की है. केजरीवाल 11 बजे बैजल से मुलाकात करेंगे और फिर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से हालात बेहद खराब हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मीटिंग में सीएम केजरीवाल कोरोना के हालातों को देखते हुए सख्त फैसले ले सकते हैं. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

वहीं आज सुबह 11 बजे सीएम केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी बैठक करने वाले हैं, केजरीवाल उपराज्यपाल से शहर के कोविड-19 हालात पर चर्चा करेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 17,282 नए मामले आए हैं जो एक दिन में अभी तक आए सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ 12 बजे के बाद बैठक संभव

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद केजरीवाल स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोविड-19 स्थिति को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे.”

देश में स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस आए थे. पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूनी जंग: हिंसक झड़प में 7 की मौत, 300 घायल

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 13.80 करोड़ के पार…

Next Post
एक कोरोना ने हजारों साल पुरानी परंपराओं को झटके में बदल डाला

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 13.80 करोड़ के पार...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d