रांचीः छठी जेपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया पर राज्य सरकार ने अपना स्टैंड क्लीयर किया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छठी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 को रद्द करने के संबंध में वर्तमान विद्वान महाधिवक्ता, झारखण्ड के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार को परामर्श नहीं दिया गया है. साथ ही वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा उक्त परीक्षा को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.
इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जन सामान्य, विशेषकर सभी अभ्यर्थियों के मध्य इस संबंध में व्याप्त भ्रम का निराकरण करते हुए स्पष्ट किया जाता है कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छठी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 को रद्द करने के संबंध में वर्तमान विद्वान महाधिवक्ता, झारखण्ड के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार को परामर्श नहीं दिया गया है. साथ ही वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा उक्त परीक्षा को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

