BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर परिवार को रोजगार व गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
हर परिवार को रोजगार व गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना योद्धा सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानिज, जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज का वितरण

रांची: प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड राज्य इकाई की ओर से आज रांची के डोरंडा स्थित 56 सेट मैदान में लॉकडाउन के कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया एवं मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री वितरित किया गया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने करीब पांच सौ गरीब परिवारों के बीच अनाज का वितरण भी किया.

इस मौके पर डॉ. उरांव ने कहा कि कोरोना वायरस के राष्ट्रव्यापी पूर्ण तालाबंदी के बीच राज्य सरकार ने हर जरुरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध कराने का काम किया.

देशभर के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी और उन्हें हवाई, ट्रेन और बसों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से घर वापस पहुंचाने में मदद की गयी.

इसके अलावा उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखने और क्वारंटीन अवधि पूरा हो जाने के बाद गांव-पंचायत में ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में मनरेगा और अन्य योजनाएं शुरू की गयी.

अब बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में पौधरोपण और अन्य निर्माण योजनाओं के माध्यम से सिर्फ प्रवासी श्रमिकों ही नहीं, बल्कि यहां रहने वाले सभी श्रमिकों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में राजस्व संग्रहण के काम में कमी आयी है. ऐसे में केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज और अगले छह महीने तक जरूरतमंद परिवारों को अनाज मुहैय्या कराने में सहयोग की अपील की गयी है.

प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड राज्य इकाई के चेयरमैन आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संकट के इस दौर में कोरोना योद्धाओं की कर्त्तव्यनिष्ठा की सभी सराहना कर रहे है.

वहीं राज्य सरकार के अलावा आर्थिक लोगों से संपन्न लोगों से भी अपील है कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आये.

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के निर्देशानुसार पूरे देश में जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, उसी के तहत झारखण्ड पासवा के उपाध्यक्ष अनीश अहमद के सौजन्य से 500 लोगों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया. गरीबों एवं जरुरतमंदों के बीच राशन वितरण का कार्य जारी रहेगा.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के निर्देशानुसार पूरे देश में गरीबों के सहायतार्थ सेवा करने का निर्देश दिया है, जो पूरे झारखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता ईमानदारी से आम जनों की सेवा कर रहे हैं.

नेता द्वय ने कहा कि महामारी के इस आपात समय में हमारा संगठन गरीबों के लिए खड़ी रहेंगी, मानव सेवा निरंतर जारी रहेंगा. वितरण कार्यक्रम में झारखंड पासवा के उपाध्यक्ष अनीश अहमद, गोरखा संगठन के पूर्व अध्यक्ष रीतेश थापा, पार्षद कुमारी मार्गरेट, छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी के अध्यक्ष एसके तामंग, पूर्व सोलिसिटर जेनरल मुस्ताक खान, समाजसेवी मो जमाल अहमद, आबिद खान, रोजी थापा, अजय सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, महेन्द्र प्रसाद, मन बहादुर तामंग, भरत प्रधान, मुख्य रुप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुल गया डेली मार्केट, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खरीदारी

Next Post

गरीब अधिकार दिवस की सफलता के लिए राजद नेताओं ने भरी हुंकार

Next Post
गरीब अधिकार दिवस की सफलता के लिए राजद नेताओं ने भरी हुंकार

गरीब अधिकार दिवस की सफलता के लिए राजद नेताओं ने भरी हुंकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d