BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार आपके द्वार को लेकर लगाया फरियाद

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
सरकार आपके द्वार को लेकर लगाया फरियाद

सरकार आपके द्वार को लेकर लगाया फरियाद

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड के खैरा में जामताड़ा जिला प्रशासन की ओर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के माध्यम से संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को विस्तार से बताया और उसका समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर उपायुक्त गणेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यकम में उपस्थिति आशानुरूप रही, साथ ही आम जनता की कार्यक्रम में सहभागिता अच्छी रहने पर उन्हें भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके घर जाकर सुनना एवं समस्या को त्वरित समाधान करना है. इस शिविर में कृषि, पेय जल, पेंशन ,सड़क आदि समस्याओं को रूबरू हुए.

कार्यकम में उपायुक्त ने पेंशन एवं अन्य व्यक्तिगत योजनाओं को लेकर कहा कि हमारी भी कुछ बाध्यताएं हैं, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कुछ नियम होते हैं जिससे अधिकारी बंधे होते हैं. उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत योजनाओं में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य एवं नियम होते हैं. जिसके तहत हम लाभुकों को आच्छादित करते हैं. हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भौतिक सत्यापन करा रहे हैं जिससे अयोग्य लाभुक एवं मृत लाभुक के स्थान पर नये योग्य लाभुकों को लाभ दिया जाएगा.

बहुत सारी समस्याओं का ऑन द स्पाॅट समाधन किया गया. कुछ समास्याएं जिसका त्वरित समाधान असंभव है, चरणबद्ध तरीके से उसका समाधान करेंगें. उपायुक्त ने ग्रामीणों को अपने स्तर से जागरूक होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा, एसडीओ सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रधान मांझी, सिविल सर्जन डॉ आशा इक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी , विभिन्न विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानलेवा बन गया है डोरंडा कॉलेज के सामने का गड्ढा

Next Post

पुलिस ने किया विदेशी फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया विदेशी फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने किया विदेशी फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d