BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो गांधी मैदान में खचाखच भरे विशाल जनसभा में हुंकार देते हुए कहा कि जमशेदपुर मिनी इंडिया है. यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारा बनाकर प्रेम और विश्वास के साथ रहते हैं. जमशेदपुर की जनता सौहार्द पूर्ण वातावरण में जहर घोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है. यहां के लोगों को चक्रव्यूह में फंसाने की नाकाम साजिश की जा रही थी परंतु मैं अभिमन्यु नहीं अर्जुन हूं और मैं चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं. आगे बन्ना गुप्ता ने कहा जमशेदपुर मजदूरों का शहर है और यहां लगातार कल कारखाने बंद हो रहे हैं. सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है. लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है. इस पर सरकार मौन क्यों है.

बन्ना गुप्ता ने चुटकुले अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को 15 लाख रुपए देने की बात कही थी. अगर सरकार 15 लाख नहीं दे सकती तो ब्याज का दाम तो कम करा दे. अगर वह भी नहीं तो एक किलो प्याज ही दे.इसका जवाब 7 दिसंबर को जनता देगी.

वही बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि गांधी मैदान में उमड़ी जनसैलाब को देखकर यह समझ में आ जाना चाहिए कि जनता बदलाव चाहती है और ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहती है जो क्षेत्र का विकास करें और जनता के सुख दुख में शामिल हो.

मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम की जनता प्यार करती है और मुझ पर उनक पूरा भरोसा है. मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि इस भावनात्मक रिश्ते को टूटने नहीं दूंगा. मैंने हमेशा ही जनता का सेवक बनकर काम किया है, घर का एक बेटा और भाई जिस तरह परिवार के सुख दुख में खड़ा रहता है मैं भी जनता के सुख दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस और ट्रेलर की सीधी टक्कर में लगभग 40 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक

Next Post

पूर्वी से चुनाव लड़ रहे रघुवर दास और सरयू राय दोनों ही कर रहे भाजपा के लिए काम : बाबूलाल मरांडी

Next Post
पूर्वी से चुनाव लड़ रहे रघुवर दास और सरयू राय दोनों ही कर रहे भाजपा के लिए काम : बाबूलाल मरांडी

पूर्वी से चुनाव लड़ रहे रघुवर दास और सरयू राय दोनों ही कर रहे भाजपा के लिए काम : बाबूलाल मरांडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d