BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार जरूरतमंदों के बीच आकस्मिक राहत पैकेट का कर रही वितरण

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
सरकार जरूरतमंदों के बीच आकस्मिक राहत पैकेट का कर रही वितरण

सरकार जरूरतमंदों के बीच आकस्मिक राहत पैकेट का कर रही वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई के राशन वितरित किया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 2,69,181 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ ही 1,83,884 लोगों तक अनाज पहुंचाया गया है.

दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैम्पों में 2,40,162 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है. एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स के विभिन्न टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है. साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है.

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा चिकित्सा से संबंधित 1,248 मामलों पर की गई कार्रवाई

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है. राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा छोटी से छोटी समस्याओं का भी समाधान करने का कार्य किया जा रहा.

नियंत्रण केंद्र द्वारा अब तक कुल 24,702 मामले की कार्रवाई हेतु संबंधित जिलों एवं विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है. इनमें से अबतक 18,832 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है.

नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 12,830, विधि व्यवस्था से संबंधित 1,149, चिकित्सा से संबंधित 1,248, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 1,341 एवं अन्य 2,264 शिकायतों का समाधान किया गया.

सरकार राज्य के बाहर फंसे लोगों की सहायता का कर रही हर संभव प्रयास

विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के संक्रमण से देश में 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के वजह से झारखंड के कई लोग राज्य के बाहर फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर्स पर अबतक 32,939 कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें राज्य के बाहर 9,48,135 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है.

इनमें 14,102 जगहों पर 6,39,153 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 13,562 जगहों पर फंसे 5,00,909 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके.

राज्य सरकार द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन, लाभुकों तक पहुंचाने का किया जा रहा कार्य

राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में मार्च माह का लगभग शत प्रतिशत पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं अप्रैल माह में अब तक 19,12,403 लोगों को पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संकट में उज्ज्वला योजना में घोटाला

Next Post

कबड्डी ऑफिशियल एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण का पांचवा दिन भी जारी

Next Post
कबड्डी ऑफिशियल एवं प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रशिक्षण का पांचवा दिन भी जारी

कबड्डी ऑफिशियल एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण का पांचवा दिन भी जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d