BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
सरकार कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कोरोना को लेकर देश में राजनीति भी गर्म हो चुकी है. अगर बात विपक्ष की करें तो उनका कहना है कि सरकार इस वायरस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है. दूसरी तरफ, अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अनलॉक-1 के तहत दी गई रियायतों की वजह से नए मामलों में इजाफा हो रहा है.

वहीं, एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संकट पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने एक ट्वीट कर कोरोना ग्राफ साझा किया साथ ही लिखा, ‘भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है. अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण, एक भयावह त्रासदी.’ अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक 20 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है.

गौरतलब हो कि गुरुवार को भारत यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया. इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे 17 मई के बाद से लगातार बढ़ते मामलों के कारण भारत एक-एक पायदान ऊपर चढ़ता जा रहा है और अब दुनिया में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर आ गया है.

बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है.

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 308993 हो गई है, जिनमें से 145779 सक्रिय मामले हैं, 154330 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीमा पर फायरिंग के दौरान हिरासत में लिए भारतीय नागरिक को नेपाल ने छोड़ा

Next Post

आठ दुकानों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Next Post
आठ दुकानों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

आठ दुकानों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d