BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ने वायदा पूरा किया, नयी योजनाओं से विकास को गति मिलेगी: कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

आरोप पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा द्वारा जारी आरोप पत्र के झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि किसानों के हित की बात करने वाले भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि पिछले एक महीने से अधिक समय से तीन करोड़ किसान राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के ईद-गिर्द क्यों डेरा जमाये है.

इस दौरान 32 किसानों को अपनी शहादत क्यों देनी पड़ी है, किनके इशारे पर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश के 80 करोड़ से अधिक किसानों की मांग को दरकिनार करने में लगी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि क्या किसानों के हित के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा कानून बनाया गया है, क्या उन्हें कानून वापस लेना है.

भाजपा नेताओं राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं ये यह भी पूछा कि देश के विदेश मंत्री को दरकिनार कर कोरोना काल के पहले तक लगभग हर महीने विदेश दौरा करने वाले प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि उनकी विदेश यात्रा से देश को कितना फायदा हुआ. अल्पसंख्यकों की अनदेखी करने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि उनके द्वारा कितने मुस्लिम अल्पसंख्यकों को चुनाव में टिकट दिया जाता है.

खूंटी इलाके में 10 हजार से अधिक ग्रामीणों पर देशद्रोह का मुकदमा कर देने वाले नेता अब सामाजिक कार्यकर्त्ता स्टेन स्वामी पर सवाल उठाते है, तो उनके सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने पर ही स्वतः सवाल उठते है.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के रूप में कुदरत के कहर से उबरने के बाद आज 11 योजनाओं के शिलान्यास, 19 योजनाओं के उदघाटन और 15 योजनाओं की लॉचिंग से विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से राज्यवासियों के विकास के सपने पूरे हुए है और विकास के नये आयाम लिखे जाएंगे.

प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि अबुआ राज का एक साल, शुरुआत अनेक कार्यक्रम राज्यवासियों को मिलने तोहफे के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रति आभार व्यक्त किया है. पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति भी आभार जताया गया.

वहीं एक वर्ष के कार्यकाल दौरान झारखंड में विपक्षी दलों की गतिविधियों को भी जनता ने देखने का काम किया है, इस दौरान विपक्षी पार्टियों के कार्यालय कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद रहे, भाजपा के नेता, विधायक और सांसद चिट्ठी-चिट्ठी का खेल खेलते रहे. इन नेताओं ने राज्यहित में केंद्र सरकार का ध्यान भी आकृष्ट कराना जरूरी नहीं समझा, सिर्फ घर में मक्खन-रोटी खाकर समय-समय पर अपने घरों में उपवास का नाटक करने में जुटे रहे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा नेता आज झारखंड में किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने की बात कह रहे है, जबकि इन्हीं भाजपा नेताओं और इनके पूंजीपति मित्रों के कारण देशभर के किसान अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर आंदोलनरत है. भ्रष्टाचार की बात करने वाले नेता आज जब जांच में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके करीबियों के खिलाफ सबूत मिलने शुरू हो गये, तो इधर-उधर की बात करने लगे है.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ जब पुलिसिया कार्रवाई में तेजी आयी है, तो योजनाबद्ध तरीके से एक साजिश के तहत पुलिस बल का मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण और तमाम विपरीत परिस्थितियों में राज्य सरकार ने आज अपने संसाधनों के माध्यम से किसानों के 50 हजार रुपये की कर्जमाफी की योजना को अमलीमाजा पहनाने का काम किया है. जबकि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विदेशों में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छात्रवृति योजना की शुरुआत की गयी.

इसके अलावा खेलकूद, शहरी विकास, टीवीएनएल और स्वास्थ्य विभाग में हुई नियुक्तिं के लिए चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्रक ा वितरण किया. इसके अलावा झारखंड खेलनीति का अनावरण किया गया और सीएसआर नीति का भी शुभारंभ हुआ. समारोह में विभिन्न विभागों की 20 योजनाओं का उदघाटन, 12 ग्रामीण पेयजलापूर्ति और 38 पेयजलापूर्ति योजनाओं के साथ ही अरबों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाना यह दर्शाता है कि गठबंधन सरकार आम जन के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राज्य के 15 लाख परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, इसके तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण भी शुरू हुआ. इसके अलावा कृषि विभाग की दो प्रमुख योजना फसल राहत योजना और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से लाखों किसानों को लाभ मिलेगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में घर वापस लाने पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं और उनके 17वर्षों के कार्यकाल के कारण ही लाखों लोगों को पलायन का सामना करना पड़ा, राज्य सरकार ने न सिर्फ इन्हें हवाईजहाज, स्पेशल ट्रेन और यात्री बस के माध्यमों से वापस लाया गया, बल्कि उन्हें संकट के समय रोजगार भी उपलब्ध कराने का काम किया. ग्रामीण विकास और मनरेगा के माध्यम से प्रति दिन लाखों मानव दिवस सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराया गया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने  कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आज होर्डिंग और अखबारों में विज्ञापन पर सवाल उठाने के पहले मोमेंटम झारखंड और एक लाख युवाओं को रोजगार देने के नाम पर हुए महाघोटाले की जांच की बात करनी चाहिए.

पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार पांच वर्षां तक सिर्फ होर्डिंग-बोर्डिंग , विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट के माध्यम से ही सरकार चलाने का काम किया. पांच वर्षों में इवेंट मैनेजमेंट अरबों रुपये जनता की गाढ़ी कमाई को भाजपा नेताओं ने अपने करीबियों को ठेका-पट्टा में बांटने का काम किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गठबंधन सरकार जो कहती है, वह करती है, यह सिद्ध हुआ: आरपीएन सिंह

Next Post

विश्वासघात हुआ वादे के साथ, झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ: सुदेश महतो

Next Post
विश्वासघात हुआ वादे के साथ, झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ: सुदेश महतो

विश्वासघात हुआ वादे के साथ, झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ: सुदेश महतो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d