BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्ज मांगने को उठेंगे ‘सरकार के हाथ’, आमदनी के सारे रास्ते बंद

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
कर्ज मांगने को उठेंगे ‘सरकार के हाथ’, आमदनी के सारे रास्ते बंद

कर्ज मांगने को उठेंगे 'सरकार के हाथ', आमदनी के सारे रास्ते बंद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि व्यापार, खनन, उद्योग-धंधे बंद होने के कारण राज्य सरकार के लिए आमदनी के सारे स्रोत बंद हैं, लेकिन केंद्र के पास अभी कई स्रोत मौजूद हैं. उन्होंने शनिवार को यह दावा भी किया कि केंद्र से समन्वय में कोई कमी नहीं है और केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग की है. डॉ. उरांव ने स्वीकार किया कि संकट की इस घड़ी में जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार कर्ज भी ले सकती है. शनिवार को डॉ. उरांव प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

Also Read This: पंडरा बाजार में सैनिटाइज के बाद मिलेगा प्रवेश

कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई

डॉ. रामेश्वर उरांव ने राज्य के सभी राशन डीलरों को सख्त हिदायत दी है कि इस संकट की घड़ी में राशन की कालाबाजारी न करें, ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद, गरीब और निर्धन परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं. सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है और सभी राशन कार्डधारियों, राशन कार्ड के लिए आवेदन देने वाले परिवारों, राशन कार्ड नहीं रहने वाले परिवारों और बाहर से आने वाले लोगों को भी राशन और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए हर पंचायत स्तर पर दाल-भात केंद्र और खिचड़ी केंद्र की स्थापना की गई है.

Also Read This: ताज होटल के कई कर्मचारी बिना कोरोना लक्षण के मिले ‘पॉजिटिव’

ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में छूट पर विचार

डॉ. उरांव ने कहा कि देश की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. साथ ही, भारत कृषि प्रधान देश है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन की छूट देने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन कोरोना वायरस पर नियंत्रण को लेकर फिलहाल शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन जारी रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम देश के साथ हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्मवीरों को उद्योगों के सहयोग की आवश्यकता: हेमंत सोरेन

Next Post

NSUI के प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को खिलाया खाना

Next Post
NSUI के प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को खिलाया खाना

NSUI के प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को खिलाया खाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d