BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारा शिक्षकों की 95 फीसदी मांगो को पूरा कर चुकी है सरकार : शिक्षा मंत्री

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
पारा शिक्षकों की 95 फीसदी मांगो को पूरा कर चुकी है सरकार : शिक्षा मंत्री

Government has fulfilled 95 percent demands of mercury teachers: Education Minister

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः पारा शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई नियमावली में एकीकृत पारा शिक्षक सदस्य मोर्चा से लिखित सुझाव मांगा है. इस संबंध में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में शिक्षा मंत्री डॉक्टर नीरा यादव, विभागीय अधिकारी और पारा शिक्षकों की आठ सदस्यीय कमिटी की बैठक हुई. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि पारा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सरकार काफी गंभीर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद इनकी समस्याओं का समाधान चाहते हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि पारा शिक्षकों से लिखित सुझाव लेकर नई नियमावली बनाई जाए. नीरा यादव ने कहा कि सरकार के विचार से पारा शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को अवगत करा दिया गया है, वे जब अपना लिखित सुझाव देंगे तब सरकार नियमावली बनाएगी. सरकार का मानना है कि पारा शिक्षकों के सुझाव लिए बिना बनाए गए नियमावली का हश्र वर्ष 2008 के नियमावली के जैसा ही होगा.

क्या कहा पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने

वार्ता के बाद एकीकृत पारा शिक्षक सदस्य मोर्चा के राज्य कमिटी सदस्य प्रद्युम्न कुमार सिंह ने कहा है कि कार्य अनुभव के आधार पर वेतनमान का निर्धारण किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि टेट पास, प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित को आधार बना कर पे ग्रेड का निर्धारण किया जाना चाहिए. श्री सिंह ने कहा कि मोर्चा की ओर से सरकार को लिखित सुझाव दे दिया जाएगा. इसके बाद रांची में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए मोर्चा के सदस्यों से मिल बैठ कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बैठक में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल सहित अन्य अफसर मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रम शक्ति अभियान में श्रमिक कराये अपना निबंधन :BDO

Next Post

अंचल निरीक्षक को धमकाने व रास्ता रोकने के मामले में एक को जेल 

Next Post
अंचल निरीक्षक को धमकाने व रास्ता रोकने के मामले में एक को जेल 

अंचल निरीक्षक को धमकाने व रास्ता रोकने के मामले में एक को जेल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d