रांची: कार्मिक विभाग ने JPSC को अधियाचना भेजी है. यह अधियाचना कुल 232 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए JPSC को भेजी गई है. इस सीधी नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए 44 पद, राज्य पुलिस सेवा के लिए 40 पद पर नियुक्ति होगी, नगर पालिका सेवा के लिए 65 पद, झारखंड शिक्षा सेवा के लिए 41 पद, झारखंड निबंधन सेवा में 10 पद, राज्य कारा सेवा के लिए 02 पद रिक्त हैं.
झारखंड गृह रक्षक (राजपत्रित सेवा) के लिए 16 पद, राज्य प्रोबेशन सेवा में 12 पद भरे जाएंगे. सामाजिक सुरक्षा सेवा के लिए 02 पद हैं. रिक्तियों की अधियाचना 2017,2018,2019 और 2020 की हैं.

