BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्शन में सरकार: पूर्व नगर विकास मंत्री सह बीजेपी विधायक सीपी सिंह का बॉडीगार्ड वापस

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
पूरी सरकार कठघरे में खड़ी है: सीपी सिंह

पूरी सरकार कठघरे में खड़ी है: सीपी सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह के आवास में तैनात हाउस गार्डों को बुधवार देर रात वापस बुला लिया गया. सीपी सिंह के रांची स्थित सरकारी आवास पर 4 जवान और एक हवलदार पिछले 17 सालों से तैनात थे.

रांची विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच विधायक निर्वाचित सीपी सिंह झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके है और नगर विकास मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके है. 17 साल पहले जब झारखंड में डोमिसाइल आंदोलन हुआ था, उस समय से ही सीपी सिंह के आवास पर हाउस गार्ड के रूप में 4 जवान और एक हवलदार की तैनाती की गई थी, 17 सालों से सीपी सिंह की सुरक्षा में यह जवान तैनात थे, लेकिन बुधवार की रात अचानक उन्हें वापस बुला लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय सीपी सिंह के आवास पर तैनात जवानों को वापस लेने के लिए पुलिस लाइन से वाहन भेजा गया, उस दौरान वो खाना बना रहे थे, लेकिन उन्हें खाना खाने भी नहीं दिया गया और तुरंत वाहन में बिठाकर उन्हें पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया.

जब सीपी सिंह को इस मामले की जानकारी मिली तब उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए राज्य के प्रभारी डीजीपी एमवी राव को मैसेज भी किया और उन्हें लिखा कि थैंक्स फॉर रिवेंज.

सीपी सिंह ने कहा है कि डीजीपी के आयरन हैंड की शुरुआत उन्हीं से हुई है. सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, लेकिन रांची की जनता उनके साथ है और उन्हें किसी सुरक्षा की जरूरत भी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिल्‍डर्स घर खरीदारों को एकतरफा शर्तें मानने के लिए बाध्‍य नहीं कर सकते: SC

Next Post

टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो व 15 लाख के इनामी मुकेश गंझू का सरेंडर

Next Post
खुफिया एजेंसियों का अलर्ट : साधु के वेश में हमला कर सकते हैं आतंकी

टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो व 15 लाख के इनामी मुकेश गंझू का सरेंडर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d