रांचीः देवघर के अवर निबंधक राहुल चौबे पर गाज गिर गई है. उनके खिलाफ जमीन के निबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितता का आरोप था. इसके बाद देवघर डीसी ने राहुल चौबे को शॉ कॉज किया था. लेकिन उन्होंने शॉ कॉज का जवाब नहीं दिया.
इसपर कार्रवाई करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने राहुल चौबे को सस्पेंड करने की स्वीकृति दे दी है. बताते चलें कि देवघर जिला के देवीपुर अंचल अंतर्गत कुल 31 एकड़ जमीन के निबंधन के मामले में राहुल चौबे पर कार्रवाई की गयी है

